देशराजनीतिराज्य
Trending

घोटाले पर पर्दा या सिर्फ खाना पूर्ति? केंद्रीय जांच टीम पर लगा लीपापोती का आरोप – जानिए क्या बोले कामेश्वर पासवान”

बेंगाबाद में जन वितरण प्रणाली में घोटाले की जांच करने आई केंद्रीय टीम पर गंभीर आरोप – जनप्रतिनिधि और पत्रकारों से बनाई दूरी!

📍गिरिडीह/बेंगाबाद:

जन वितरण प्रणाली में हुए अनाज घोटाले को लेकर जांच करने बेंगाबाद पहुंची केंद्रीय जांच टीम खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

बुधवार को केंद्रीय जांच समिति के अधिकारी संतोष कुमार मीना ने पैक्स का निरीक्षण तो किया, लेकिन स्थानीय पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से दूरी बनाकर पूरी कार्रवाई को संदेह के घेरे में डाल दिया।

📣 क्या बोले भाजपा नेता कामेश्वर पासवान?

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने कड़े शब्दों में केंद्रीय टीम की कार्यशैली की निंदा की।

 “यह जांच नहीं, बल्कि लीपापोती है। घोटाले की जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि टीम खुद घोटाले पर पर्दा डालने आई है।”

— कामेश्वर पासवान

📡 क्या BNB टीम को मिली जानकारी?

 

BNB टीम ने केंद्रीय जांच टीम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

टीम लगातार कोशिश कर रही है, और जैसे ही संपर्क होता है, BNB दर्शकों को पूरी वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा।

🔍 क्यों है ये मामला इतना गंभीर?

 

जन वितरण प्रणाली में करोड़ों का अनाज घोटाला

गरीबों के हक का राशन हुआ गायब

अब जांच भी संदिग्ध?

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!