राजनीति

भाई की कुर्बानी नहीं जाएगी बेकार! विजय सिंह को झामुमो ने बनाया गिरिडीह का नया ‘संगठनिक शेर’!

स्व. नागेश्वर प्रसाद सिंह की राजनीतिक विरासत को विजय सिंह ने संभाला, झामुमो ने दी जिला उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी।

📍 BNB EXCLUSIVE | गिरिडीह से रिपोर्ट:

 

झामुमो ने अपने पुराने मजबूत सिपाही और लोकप्रिय नेता स्व. नागेश्वर प्रसाद सिंह (उर्फ नागो सिंह) की राजनीतिक विरासत को अब उनके छोटे भाई विजय सिंह को सौंपते हुए गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

👑 विरासत भी, जिम्मेदारी भी:

📍 स्व. नागेश्वर सिंह, जो पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और गांडेय से विधायक स्व. सालखन सोरेन के करीबी माने जाते थे, अपने जमीनी नेतृत्व और संगठन क्षमता के लिए पूरे जिले में लोकप्रिय थे।

📍 आज भी उनका नाम लोगों की जबान और ज़ेहन में बसा हुआ है।

 

🗣️ विजय सिंह का पहला बयान:

🗨️ “झामुमो द्वारा जताए गए विश्वास का दिल से आभार। संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और आगे भी पूरी निष्ठा से काम करूंगा,” — विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष, झामुमो।

 

📍 उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे और सरकार एवं वरीय नेताओं के निर्देशानुसार नीतियों को धरातल पर उतारेंगे।

🎉 बधाईयों का लगा तांता:

📍 विजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनने पर सिर्फ झामुमो के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं, अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी बधाई देने उनके निवास पहुंचे।

📍 पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!