टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

CM हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव का नेमरा दौरा – गुरुजी को अंतिम विदाई, गांव में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के निर्माता बाबा दिसुम गुरु जी के निधन पर मुख्यमंत्री, विधायक, और कई दिग्गज नेताओं ने नेमरा में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

नेमरा, झारखंड | BNB ALL INDIA NEWS –

कल नेमरा गांव में एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झारखंड के निर्माता बाबा दिसुम गुरु जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मौजूद चैंपियन मुखिया जनाब मो. शमीम साहब, मो. आलम साहब, हाजी मिर्जा मुमताज अली, वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी शमीम साहब, श्रीमती बबली मरांडी जी, समाजसेवी दिनेश वर्मा जी, और मो. इमरान खान समेत कई गणमान्य लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करे।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का योगदान झारखंड और देश के लिए अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर पूरे गांव में गहरा सन्नाटा और आंखों में आंसू देखने को मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!