E-Paperटॉप न्यूज़

बेंगाबाद में आंखों की रोशनी लौटाने का बड़ा अभियान — FREE ऑपरेशन, लेंस और रहने-खाने की पूरी व्यवस्था

भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, रांची मेडिका और लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह ने मिलकर लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 115 मरीजों को मिली राहत, मोतियाबिंद मरीजों के लिए तोहफा।

बेंगाबाद | BNB ALL INDIA NEWS –

बेंगाबाद में गुरुवार को एक ऐसा सेवा कार्य हुआ जिसने सैकड़ों लोगों के चेहरों पर उम्मीद की रोशनी जगा दी। भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, रांची मेडिका और लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में साथी इंटरप्राइजेज एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

 

शिविर का शुभारंभ महावीर आई हॉस्पिटल के चेयरमैन कमल जैन, लायंस क्लब अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया, विकास खैतान, रत्न गुप्ता, अजय गुप्ता और हरीश दोषी ने संयुक्त रूप से किया।

📌 शिविर की खास बातें:

  • कुल 115 मरीजों की FREE नेत्र जांच।
  • दवा और आई ड्रॉप मुफ्त में उपलब्ध।
  • चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों के लिए रांची मेडिका में फेंको तकनीक से FREE ऑपरेशन।
  • ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, ठहरने और खाने की 100% निःशुल्क सुविधा।

कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की 250 छात्राओं को प्रति छात्रा 6 पीस सेनेटरी पैड वितरित किए और 18 छात्राओं की आंखों की स्क्रीनिंग जांच भी करवाई।

 

मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार, नेत्र सहायक लालेश्वर, टेक्नीशियन दुबराज, परमजीत सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक जैन, नीलकमल भरतीया, माला डोकानिया, सुनीता भूदोलिया, विभा संथालिया, संगीता अग्रवाल, संजय भूदोलिया, संजय जैन, सुनील मोदी, राहुल कुमार गुप्ता, प्रवीण राम, हरीश दोषी, धीरज जैन, प्रदीप डोकानिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह शिविर न सिर्फ आंखों की रोशनी लौटाने का संकल्प है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!