
गिरिडीह/जम्मू-कश्मीर।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी (बादल फटना) में गिरिडीह के वीर सपूत और CISF जवान संजय मुर्मू शहीद हो गए।

दो दिन पूर्व 14 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे यह घटना घटी, जब संजय मुर्मू अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। बादल फटने के बाद वे अचानक लापता हो गए थे। लगातार खोजबीन के बाद CISF और NDRF की टीमों ने मलबे में उनका शव बरामद किया।

👉 इस घटना की आधिकारिक पुष्टि 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को की गई।
संजय मुर्मू, गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड के धरमपुर गांव के रहने वाले थे। वे वर्तमान में CISF यूनिट PPA पारादीप, उड़ीसा में तैनात थे और अस्थाई कर्तव्य पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (535 कम्पनी मचैली माता मंदिर चिकोटि) में ड्यूटी कर रहे थे।

देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इस वीर सपूत के निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

👉 CAPF WARRIORS GIRIDIH के स्थायी सदस्य रहे संजय मुर्मू की शहादत पर संगठन के सभी सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि –
“संजय मुर्मू जैसे वीरों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”




