धनबाद: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण साज-सज्जा व भक्ति नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंजा पंडाल
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद के नेतृत्व में अलकापुरी दुर्गा मंडप में आयोजित साज-सज्जा एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा भक्ति रंग

✨ प्रेस विज्ञप्ति
धनबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में अलकापुरी दुर्गा मंडप में राधा-कृष्ण साज-सज्जा एवं भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
⭐ मुख्य अतिथि
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

🎭 मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने अपनी अद्भुत झांकी और नृत्य से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
प्रतिभागी बच्चे –
👉 वैभव कुमार
👉 अनुभव कुमार
👉 आद्या कुमारी
👉 तृषा कुमारी
👉 सोनम कुमारी
👉 इशिका कुमारी
👉 शनविका आर्या
👉 नंदनी कुमारी
ने राधा-कृष्ण की झांकी और भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

🏆 पुरस्कार वितरण
सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

👏 विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।




