राजनीतिराज्य

👉 लवकुश जयंती की ऐतिहासिक सफलता पर संघ का ऐलान – समाज के लिए होंगे बड़े जनकल्याणकारी कार्य

10 अगस्त को सम्पन्न लवकुश जयंती की समीक्षा बैठक, जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने किया बड़ा ऐलान – जनसेवा की दिशा में होंगे नए कदम!

आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हाल ही में 10 अगस्त को सम्पन्न लवकुश जयंती समारोह की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने की।

बैठक में समारोह से जुड़ी आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में माना कि इस वर्ष का लवकुश जयंती समारोह ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल रहा।

 

👉 बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और समाज के लिए अन्य जनसेवा कार्यों की श्रृंखला शुरू की जाएगी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने कहा –

 “कुशवाहा संघ समाज के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को लेकर कृतसंकल्पित है और आने वाले समय में बड़े स्तर पर समाजहित के कार्य किए जाएंगे।”

इस बैठक में संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें –

जिला संरक्षक प्रो. अर्जुन प्रसाद वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. कुलदीप नारायण, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, संगठन मंत्री बैजनाथ बैजू, युवा प्रमुख दीपक वर्मा समेत डॉ. शशिभूषण प्रसाद, अशोक वर्मा, बसंत वर्मा, कैलाशपति वर्मा, बजरंगी महतो और दर्जनों अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!