कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़: AICC पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने बेंगाबाद में ली राय, दावेदारों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने खोली दिल की बात – जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों ने जमकर दिखाई ताक़त

🔥 गिरिडीह से बड़ी खबर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मचा घमासान अब तेज़ होता जा रहा है। AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं गुजरात की जमालपुर-खडिया विधानसभा के विधायक इमरान खेड़ावाला आज बेंगाबाद पहुँचे और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सहायक पर्यवेक्षक विधायक सोना राम शिन्कु, पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस नेता रविंद्र झा सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
🙏 श्रद्धांजलि और मुलाक़ात

पर्यवेक्षक दल सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता अधिवक्ता अमित सिन्हा के आवास पहुँचा।
यहाँ उन्होंने बेंगाबाद के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

👥 कार्यकर्ताओं से रायशुमारी

इसके बाद पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर खुलकर रायशुमारी की।
श्री अमित सिन्हा ने इस अवसर पर सभी पर्यवेक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के कई दावेदार जैसे –
👉 वर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह
👉 सतीश केडिया
👉 उपेंद्र सिंह
👉 नरेश पाठक
भी पहुँचे और अपनी-अपनी ताक़त का प्रदर्शन किया।
—
✍️ मौजूद कार्यकर्ता

रायशुमारी में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री, चैंपियन मुखिया समीम अंसारी, क़यामुल हक, किशोर सिंह, बिरेंद्र सिंह, दीपक पाठक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने पर्यवेक्षकों के समक्ष खुलकर अपनी भावनाएँ और राय रखी।
—
🗣️ पर्यवेक्षक का आश्वासन
पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाला ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि—
👉 “रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।”
👉 “संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की राय सर्वोपरि मानी जाएगी।”
⚡ BNB विश्लेषण
अब देखना यह है कि इस रायशुमारी के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कुर्सी किसके हिस्से में जाएगी।
फिलहाल बेंगाबाद से लेकर गिरिडीह तक कांग्रेस खेमे में जबरदस्त सियासी हलचल मची हुई है।
👉 जुड़े रहिए BNB ALL INDIA NEWS के साथ – क्योंकि
“BNB सच है तो बोलेगा – जय हो, जय हिंद, सत्यमेव जयते, वंदे मातरम।”




