धर्म

नवरात्र नवमी पर गिरिडीह में माँ सिद्धिदात्री की भव्य आराधना – कन्या पूजन, झांकियां और निशा दुबे की भजन संध्या ने बाँधा समा

दीप प्रज्वलन कर नगर विकास मंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन | सुप्रसिद्ध गायिका निशा दुबे ने भक्तों को भक्ति रस में डुबोया | आकर्षक झांकियों और कन्या पूजन से गूँजा गिरिडीह

📌 भक्तिमय माहौल में माँ सिद्धिदात्री की आराधना

 

BNB BIG BREAKING – शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर बुधवार को गिरिडीह जिले में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

 

🎶 भजन संध्या में निशा दुबे ने बाँधा समा

गिरिडीह के सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचम्बा में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।

इसका उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुद्वीया सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

प्रसिद्ध गायिका निशा दुबे ने एक से बढ़कर एक भक्तिगीत प्रस्तुत कर देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

 

🎭 झांकियों ने खींचा भक्तों का ध्यान

भजन संध्या के साथ बाहर से आई झांकियों की टीम ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

उज्जैन महाकालेश्वर, शेर पर माँ दुर्गा की सवारी समेत कई धार्मिक झांकियों ने माहौल को भक्ति और रोमांच से भर दिया।

 

👥 कार्यक्रम में रहे शामिल

इस आयोजन में झारखंड सरकार के मंत्री के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में:

✔ भाजपा नेत्री प्रो. विनीता कुमारी

✔ विनय सिंह

मौजूद रहे।

कमिटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

 

📢 BNB का विश्लेषण

👉 नवरात्र की नवमी पर गिरिडीह में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला।

👉 निशा दुबे के भजनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर किया।

BNB ALL INDIA NEWS – सच है तो बोलेगा 🙏

जय माँ दुर्गा – जय हिंद – वंदे मातरम।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!