
बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, जो बीते 2 अक्टूबर से रहस्यमयी ढंग से लापता थीं, को पुलिस ने आखिरकार रांची से बरामद कर लिया है।
🚨 रांची से मिली मुखिया सपना कुमारी
सूत्रों के अनुसार, बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस की सहायता से मुखिया सपना कुमारी को रांची से बरामद किया।
तीन दिनों से लगातार खोज में जुटी पुलिस ने आखिरकार आज सफलता हासिल की है।
🕵️♀️ पुलिस कर रही है गहन पूछताछ
सपना कुमारी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आज कोर्ट में मुखिया को पुलिस हाजिर करेगी, और न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सपना कुमारी जो भी बयान कोर्ट में देंगी, उसी से इस रहस्य का असली कारण सामने आ सकेगा।
❤️ क्या प्रेम प्रसंग या आपसी कलह है वजह?
मामले में प्रेम प्रसंग और आपसी पारिवारिक कलह की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इलाके में इस घटना को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है।
❓ अब सबकी निगाहें कोर्ट के बयान पर
अब देखना यह होगा कि सपना कुमारी कोर्ट में क्या बयान देती हैं —
👉 क्या यह मामला निजी विवाद का था?
👉 या
इसके पीछे कुछ और बड़ी वजह छिपी है?




