
दिनांक 7 दिसंबर 2025, रविवार को सशक्त महिला संस्थान और आदर्श योग कक्षा, गिरिडीह द्वारा प्रकृति की गोद में बसे उसरी वॉटरफॉल में भव्य वन भोज (पूसहालो पिकनिक) का आयोजन किया गया।
इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या ने शामिल होकर दिनभर गीत-संगीत, योग, स्वादिष्ट व्यंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की मुख्य संचालिका और संस्थान की सचिव पुष्पा शक्ति एवं पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका ने कहा:
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। मन और शरीर दोनों के स्वस्थ रहने के लिए योग और प्रकृति से जुड़ाव बेहद आवश्यक है।”
उन्होंने बताया कि गिरिडीह के कई इलाकों में नियमित योग कक्षाएँ चल रही हैं, और पिकनिक जैसे आयोजन मानसिक स्वास्थ्य को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

संस्थान की कोषाध्यक्ष एवं योग शिक्षिका सपना राय ने बताया कि कई बहनों द्वारा लंबे समय से “पूसहालो” कार्यक्रम की मांग की जा रही थी। सबकी खुशी को देखते हुए इसे उसी पारंपरिक अंदाज़ में आयोजित किया गया।
सहयोगी योग शिक्षिका रेखा सिन्हा ने बताया कि बहनों ने गीत, संगीत और योग के साथ खूबसूरत वातावरण में मिलकर पिकनिक का आनंद लिया।
गरमा-गरम पकौड़ी और चाय ने सभी के उत्साह को और बढ़ा दिया।
संस्थान की अध्यक्ष नीतू शोला ने कहा कि
“महिलाओं के हित और स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए, सशक्त महिला संस्थान समय-समय पर ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।”
कार्यक्रम की सफलता में नीतू शोला, पुष्पा शक्ति, सपना राय, रेखा सिन्हा, उपाध्यक्ष सीमा देवी, लक्ष्मी, छाया, सुपर्णा मुखर्जी, आशा चौरसिया, रेखा तर्व आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
👉 कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
प्रमिला सिन्हा, मधु सिंह, पुष्पलता त्रिवेदी, डॉक्टर आरती वर्मा, अरुण वर्मा, मंजू प्रसाद, अनुपमा, वनांचल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उमा वर्मा, सीमा लाल, ममता सिंह, जोशी कुमारी, ममता पांडे, गीतांजलि, मधुलता राय, ममीरा बरनवाल, सुमुखी देव, जुम्मा चौधरी, रंजन, आशा सहाय, बबीता बरनवाल, उषा बरनवाल, राधिका सिन्हा, संजना, लता गुप्ता, मुन्नी देवी, रीना सिन्हा, मिनी सिंह, पूनम, आशा देवी, माला शर्मा, रौनक, रोशन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को धन्यवाद देते हुए इस यादगार दिन को हमेशा संजोकर रखने की बात कही।




