
मानजोरी पंचायत के पालोखरी गाँव में आज HIV/AIDS रोकथाम एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) गिरिडीह के आदेशानुसार संचालित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को HIV/AIDS से जुड़ी सटीक जानकारी देना, गलतफहमियों को दूर करना और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के PLV जितेन्द्र कुमार और संतोष कुमार पाठक ने ग्रामीणों को बताया कि HIV/AIDS किन कारणों से फैलता है, इससे कैसे बचा जा सकता है, इसकी जाँच कैसे कराई जाती है और ज़रूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता कहाँ उपलब्ध होती है।
वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना हिचकिचाहट समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएँ और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
इस कार्यक्रम में मानजोरी पंचायत के मुखिया राजकुमार राम, महिला समूह की सदस्याएँ, युवक-युवतियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक हैं।
वहीं पंचायत के प्रतिनियुक्त पलवल ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के जनहित कार्यक्रम गाँव-गाँव में आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों में स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता और अधिक मजबूत हो सके।




