JSLPS कर्णपुरा क्लस्टर में दीदियों ने जनप्रतिनिधियों का झारखंडी परंपरा से किया जोरदार स्वागत – पारदर्शिता के साथ वार्षिक लेखा-जोखा पेश, उत्कृष्ट कार्य पर दीदियों को मिला प्रशस्ति पत्र
दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत से हुआ शुभारंभ | पारदर्शिता के साथ एक वर्ष का हिसाब पेश | बेहतर कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया | सैकड़ों की संख्या में रही उपस्थिति

📌 झारखंडी परंपरा से हुआ स्वागत
BNB BIG BREAKING – JSLPS कर्णपुरा क्लस्टर में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में दीदियों ने जनप्रतिनिधियों का झारखंडी परंपरा से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुआ।

📋 पारदर्शिता के साथ लेखा-जोखा

कार्यक्रम में एक वर्ष का आय-व्यय लेखा-जोखा दीदियों द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया।
इसका संचालन JSLPS पदाधिकारी महेंद्र त्रिवेदी ने किया।
🎖️ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

विभिन्न समूहों की बेहतर कार्य करने वाली दीदियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र देकर हौसला-अफजाई की।
इस अवसर पर क्लस्टर मैनेजर अन्नू कुमारी, सुलेखा देवी, देवंती जी, सुगम शर्मा, अंजू देवी सहित कई की सहभागिता रही।
👥 कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस मौके पर –
✔ आंगनबाड़ी सेविका संघ की रेखा मंडल
✔ बैंक ऑफ इंडिया सियोडीह ब्रांच की प्रबंधक
✔ मुखिया राजेंद्र वर्मा
✔ मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव
✔ पूर्व मुखिया रामकुमार वर्मा
✔ पंचायत समिति सदस्य रीतलाल वर्मा
✔ सोशल एक्टिविस्ट व JMM नेता खुशीद अनवर हादी
✔ पत्रकार जगन्नाथ प्रसाद
सहित सैकड़ों दीदियां मौजूद रहीं।

📢 BNB का विश्लेषण
👉 JSLPS कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और पारदर्शिता की मिसाल है।
👉 सम्मानित की गई दीदियां अब समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।
BNB ALL INDIA NEWS – सच है तो बोलेगा 🙏
जय हो, जय हिंद, सत्यमेव जयते, वंदे मातरम।




