E-Paperराजनीति

बेंगाबाद में लिपटस के 23 पेड़ बने मौत का साया – सड़क जाम, लोगों का हंगामा, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

गिरिडीह-देवघर मुख्य सड़क किनारे पेड़ गिरने से मचा हड़कंप | 2018 में ले चुका है एक जान | ग्रामीणों ने वन विभाग को आवेदन सौंपा

⚠️ सड़क पर पेड़ गिरा, जाम जैसी स्थिति

 

BNB BIG BREAKING – बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-देवघर मुख्य सड़क पर लिपटस के पेड़ लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

शनिवार को एक पेड़ घर पर और दूसरा सड़क पर गिर गया, जबकि कई अन्य पेड़ झुके हुए हैं।

ग्रामीणों के सड़क पर आ जाने से सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

🚨 ग्रामीणों का आक्रोश – पेड़ हटाने की मांग

स्थानीय लोगों ने सूखे और झुके हुए पेड़ों को तुरंत हटाने की मांग की।

वन विभाग को आवेदन भी सौंपा गया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

 

📌 2018 की दर्दनाक घटना अभी भी याद

ग्रामीणों की नाराजगी का कारण यह भी है कि वर्ष 2018 में लिपटस का एक पेड़ गिरने से इसी परिवार का एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इसी वजह से लोग और अधिक भयभीत और आक्रोशित हैं।

 

वर्तमान स्थिति

प्रशासन और ग्रामीणों की समझाइश के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है और आवागमन बहाल है।

लेकिन खतरा अब भी बरकरार है।

 

📢 BNB का विश्लेषण

 

👉 बेंगाबाद में लिपटस के 23 पेड़ किसी भी वक्त काल बन सकते हैं।

👉 ग्रामीणों की मांग – वन विभाग तुरंत कार्रवाई कर इन पेड़ों को हटाए।

👉 प्रशासन की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

BNB ALL INDIA NEWS

Stay Alert – Stay Safe 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!