Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़धर्मयुवा

सरस्वती शिशु मंदिर बेंगाबाद पहुंचे विभाग निरीक्षक! विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का हुआ निरीक्षण

हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने किया विद्यालय निरीक्षण, प्रबंधन समिति एवं विद्या मंदिर के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

बेंगाबाद/गिरिडीह। सरस्वती शिशु मंदिर, बेंगाबाद में हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर गिरिडीह विद्या मंदिर के आचार्य श्री आनंद शंकर एवं कार्यालय प्रमुख श्री प्रमोद मंडल उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री शिवपूजन, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री किशन कुमार भी मौजूद रहे।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित पदाधिकारियों के बीच शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यालय के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

विद्यालय परिवार की ओर से विभाग निरीक्षक के आगमन एवं निरीक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में इसे उपयोगी अवसर बताया गया।

रिपोर्ट: BNB ALL INDIA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!