डिग्री पूरी होने से पहले ही Adani Cement में मिली नौकरी! जानिए गिरिडीह के सुभाष इंस्टीट्यूट का कमाल
L&T में 16 छात्रों के चयन के बाद अब अडानी सीमेंट में लहराया परचम; गिरिडीह और देवघर में संभालेंगे कमान

गिरिडीह (झारखंड):
तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक कौशल के दम पर गिरिडीह के सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) के होनहारों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग (सत्र 2023–26) के विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने अडानी सीमेंट (Adani Cement) में हुआ है। चयनित युवा अब गिरिडीह और देवघर में अपनी सेवाएँ देकर बुनियादी ढाँचे के निर्माण में योगदान देंगे।
लगातार मिल रही बड़ी सफलताएँ
यह पहला मौका नहीं है जब यहाँ के छात्रों ने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई हो। इससे पहले भी इसी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विंग से 16 विद्यार्थियों का चयन देश की दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T (Larsen & Toubro) में हो चुका है, जो वर्तमान में देश के कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर तैनात हैं।
नए कोर्स और आगामी प्लेसमेंट ड्राइव
संस्थान ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026–29 से पॉलीटेक्निक के अलावा B.Tech, BBA और BCA जैसे पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी कर दी है। इसके साथ ही, सत्र 2024–27 के विद्यार्थियों के लिए आगामी दिसंबर माह से नया केंपस प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होने जा रहा है, जिसमें देश की नामी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।
छात्रों की इस शानदार सफलता पर संस्थान प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




