Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperधर्म

“जय जगन्नाथ” के नारों से गूंज उठा स्कूल! छात्रों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली भव्य रथ यात्रा

जमुआ स्थित वेव इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का दिया संदेश

जमुआ/गिरिडीह। वेव इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शनगर, टटकरी, सियतांड, जमुआ के परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

रथ यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रथ यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा और जागरूकता विकसित करना है। साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द, अनुशासन एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के महत्व को समझा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रिपोर्ट: BNB ALL INDIA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!