E-Paperदेशधर्म
Trending

बेंगाबाद में आजादी का जश्न बना यादगार! भारत माता पूजन के बाद हुआ भव्य ध्वजारोहण, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

मुख्य अतिथि राजकुमार चरण पहाड़ी ने किया ध्वजारोहण, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बेंगाबाद/गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, बेंगाबाद का पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता के पूजन के बाद मुख्य अतिथि श्री राजकुमार चरण पहाड़ी ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा लहराते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह में विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष श्री दशरथ प्रसाद सिंह, सदस्य श्रीमती रीता गुप्ता, सदस्य दशरथ सिंह (नेताजी), प्रधानाचार्य श्री किशन कुमार एवं कार्यालय प्रमुख श्री वीरेंद्र त्रिवेदी सहित विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

भारत माता पूजन और ध्वजारोहण के साथ आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया। विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का उत्साह पूरे समारोह में देखने को मिला।

BNB ALL INDIA NEWS की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

 

रिपोर्ट: BNB ALL INDIA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!