
गांडेय। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की गांडेय इकाई के द्वारा संचालित बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलम्बी सहयोग समिति लिमिटेड की तीसरी वार्षिक आम सभा देवनदीह कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारघट्टा पंचायत की मुखिया श्रीमती रानी कुमारी एवं संकुल की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।

वार्षिक आम सभा में संकुल की लेखापाल समीक्षा कुमारी ने पिछले वर्ष संगठन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सरकारी सुविधाओं के समन्वय तथा नियमित समूह बैठकों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्राम संगठनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के बाद संगठन को कुल ₹9,12,712 का लाभ प्राप्त हुआ।

गांडेय प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक संदीप मिंज ने कहा कि नियमित बचत के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

फील्ड थीमेटिक कोऑर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने बताया कि बड़कीटांड संकुल क्षेत्र में कृषि एवं पशुधन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ी महिलाओं को कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों से जोड़कर उन्हें लखपति दीदी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही आईएफसी के अंतर्गत पशुधन सेवा केंद्र के माध्यम से सभी गांवों को जोड़कर स्थानीय स्तर पर सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली सक्रिय महिला कैडर अर्चना देवी एवं पूनम देवी, सेतु दीदी काजल कुमारी तथा बैंक सखी रीना कुमारी (बैंक ऑफ इंडिया, गांडेय शाखा) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं संकुल संगठन की अध्यक्ष ऊषा देवी को भी बेहतर कार्य एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल, रातबहियर को मॉडल सखी मंडल तथा ढोढ़ीया आजीविका महिला ग्राम संगठन को मॉडल ग्राम संगठन के रूप में सम्मानित किया गया।
वार्षिक आम सभा का संचालन संकुल समन्वयक सुशीला हेंब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संकुल समन्वयक दिलीप कुमार वर्मा ने किया।
बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन के अंतर्गत झारघट्टा, उदयपुर, दासडीह, बरमसिया और बड़कीटांड पंचायतों के विभिन्न आजीविका सखी मंडल एवं ग्राम संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में राधिका देवी, पूनम देवी किस्कू, आरती देवी, बिमला देवी, हेमंती कुमारी वर्मा, रीता देवी, बेबी देवी, पिंकी देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, प्रीति कुमारी, नूतन देवी, रजिया खातून, सहज्जादी प्रवीण, बनो बीबी, पार्वती हंसदा, चांदमुनी मरांडी सहित जेआरपी शोषण अख्तर एवं सैकड़ों समूह सदस्य उपस्थित रहे।




