Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperदेश
Trending

बाबा नगरी में आस्था का सैलाब! अंतिम सोमवारी पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा देवघर

राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रात 2 बजे तक नंदन पहाड़ पहुंची कांवरियों की कतार।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु देवघर पहुंचे हैं। चारों ओर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट सुबह 04:13 बजे खुलते ही श्रद्धालुओं के जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। अंतिम सोमवारी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया गया कि बाबा पर जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार रात करीब 02:00 बजे ही नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। रूट लाइन में शिवभक्त कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आगे बढ़ते नजर आए।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रूट लाइन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा नगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। मंदिर परिसर से लेकर कांवरिया रूट तक हर ओर शिवभक्तों की भीड़ और “हर-हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष सुनाई दे रहे हैं।

श्रद्धालुओं के बीच एक ही गूंज:

🚩 हर-हर महादेव!

🚩 बोल बम!

#BNBAllIndiaNews #Deoghar #BabaBaidhyanath #ShravaniMela2026 #LastSomwari #Kanwariya #BolBam #HarHarMahadev #DeogharNews #JharkhandNews #Sawan #BabaNagri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!