Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperराजनीति

घुटने के ऑपरेशन के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सांसद डॉ. सरफराज अहमद से की खास मुलाकात

दिल्ली में सफल सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री ने जाना स्वास्थ्य का हाल, डॉ. सरफराज अहमद ने जताया आभार और जल्द जनता की सेवा में लौटने की कही बात

रांची/नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ. सरफराज अहमद ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाएं उनके लिए संबल का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वे अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त हो, ताकि वे फिर से पूरे समर्पण के साथ जनता और झारखंड की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

डॉ. सरफराज अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की।

BNB ALL INDIA NEWS परिवार भी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पुनः जनसेवा में सक्रिय होकर लोगों की सेवा करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!