Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperराजनीति

पंचायत चुनाव को लेकर एक्टिव हुई अर्जुन सेना! गांडेय विधानसभा में संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज

समाजसेवी अर्जुन बैठा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, पंचायतवार चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गांडेय/गिरिडीह। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गांडेय विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में रविवार को अर्जुन सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अर्जुन बैठा ने की।

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन बैठा ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में अर्जुन सेना संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर संगठन समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पंचायतवार रणनीति तैयार की गई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाएं और संगठन की विचारधारा एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए हर पंचायत में सक्रिय टीम तैयार करने पर भी बल दिया गया।

बैठक के दौरान पंचायतवार संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में अर्जुन सेना के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!