बेंगाबाद के मयंक शेखर बने सहायक आचार्य! नियुक्ति पत्र मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर
रातडीह निवासी स्वर्गीय गौतम पाण्डेय के पुत्र मयंक शेखर उर्फ ददन पांडेय की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल

बेंगाबाद/गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के रातडीह निवासी स्वर्गीय गौतम पाण्डेय के सुपुत्र मयंक शेखर उर्फ ददन पांडेय को इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मयंक शेखर की इस उपलब्धि से गांव और समाज के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने इसे मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जा रहा है कि मयंक शेखर शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उनकी सफलता से युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं क्षेत्र के कई सामाजिक एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी मयंक शेखर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।




