Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperक्राइम

बेंगाबाद में रिश्तों का खौफनाक अंत! गुस्से में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी

घाघरा गांव में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, घटना के बाद आरोपी बहू फरार, जांच में जुटी पुलिस

बेंगाबाद/गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में घरेलू विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब कथित रूप से एक बहू ने अपनी सास पर बाल्टी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी बहू फरार बताई जा रही है।

मृतका की पहचान यशोदा देवी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी बहू शांति देवी बताई जा रही है, जो रिश्ते में मृतका की नतिनपुतोहु लगती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी शांति देवी के पति सहदेव दास ने दो शादियां की थीं। बताया जा रहा है कि सहदेव दास अपनी पहली पत्नी को अपने साथ

ले गया था, जबकि दूसरी पत्नी शांति देवी गांव में ही रह रही थी। पति के दूर रहने और पारिवारिक तनाव को लेकर वह पहले से नाराज बताई जा रही थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, शांति देवी को शक था कि उसकी सौतन को गांव से बाहर भेजने में यशोदा देवी की भूमिका है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर शांति देवी ने हाथ में मौजूद बाल्टी से यशोदा देवी पर हमला कर दिया। चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!