Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperक्राइम

जमीन विवाद में खूनी खेल? सामाजिक व्यक्ति बासुदेव मंडल की बेरहमी से हत्या, एक आरोपी हिरासत में

डुमरी थाना क्षेत्र के बसगोहरा गांव में वारदात के बाद इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ससारखो पंचायत के बसगोहरा गांव में एक सामाजिक व्यक्ति की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बासुदेव मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक एवं दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बासुदेव मंडल एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे, जिनकी गांव में अच्छी पहचान थी। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!