Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशराजनीति

“युवा बदल सकते हैं देश का भविष्य” — गिरिडीह छात्र सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने भरी नई ऊर्जा

भाजयुमो गिरिडीह महानगर द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन में राष्ट्रवाद, शिक्षा और युवा शक्ति पर हुआ मंथन

गिरिडीह। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिरिडीह महानगर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अंतर्गत के. एन. बक्शी बी.एड. कॉलेज, बेंगाबाद में छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने की।

सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव शिवशक्ति बक्शी, भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय तथा भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने विद्यार्थियों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, शिक्षा, अखंड भारत और युवा शक्ति के प्रति योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और सकारात्मक सोच, शिक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारी के साथ युवा देश को नई दिशा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, रणविजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संदीप दंगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, देवराज जी, जिला मंत्री दीपक यादव, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, विनय सिंह, नवनीत सिंह, राजेश पोद्दार, रामरतन राम, सुभाष सिन्हा, शिवपूजन राम, सौरभ मिश्रा, हरमिंदर सिंह बग्गा, विक्की गुप्ता, अमित गुप्ता, मनीष वर्मा, श्रेयांश, राहुल राज, सुरेंद्र राज, लखन, जुगनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!