Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paper

छोटे क्रिएटर्स के लिए बड़ी पहल! सूरत में हुआ भव्य ‘क्रिएटर मिलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम’

मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्रिएटर्स को मिला सम्मान, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का नया मंच

सूरत। Social Media Team Surat की ओर से 28 जुलाई, रविवार को कैपिटल स्क्वेयर, सूरत में भव्य “क्रिएटर मिलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स, युवा प्रतिभागियों और अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन टीम हेड एवं ओनर मुकेश यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुधीर गुड़िया वर्मा, वीरेंद्र मस्ताना, महेश वर्मा, तुलसी वर्मा, मुकेश खुशी ब्लॉग, पिंटू साहू एवं परमेश्वर राणा सहित कई साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और मेहनत से कार्यक्रम यादगार बन गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे और उभरते हुए कंटेंट क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना, उन्हें एक-दूसरे से जोड़ना तथा सोशल मीडिया से जुड़ी नई जानकारियाँ साझा करना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए क्रिएटर्स को लगातार मेहनत करने और सकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्रिएटर्स के बीच आपसी सहयोग, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। यह आयोजन सोशल मीडिया क्षेत्र में नए प्रतिभाशाली युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!