Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paperक्राइम

बेंगाबाद में सनसनी! महिला मुखिया समेत कई लोग घायल, एक आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस अलर्ट

झलकडीहा पंचायत में विवाद के बाद हिंसा, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी; तनाव को देखते हुए पुलिस और जनप्रतिनिधि स्थिति संभालने में जुटे

बेंगाबाद/गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के झलकडीहा पंचायत में धान के बिचड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में महिला मुखिया ममता मंडल पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। वहीं उनके गोतनी और भैंसुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत धान के बिचड़े को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इधर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने और विवाद को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

नोट: यह समाचार प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस जांच जारी है और आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है।

 

रिपोर्ट: BNB ALL INDIA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!