Welcome to BNB ALL INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to BNB ALL INDIA NEWS
E-Paper

बेंगाबाद के नवीन राज टाइगर ने फिर बचाई एक जिंदगी! देवघर एम्स पहुंचकर किया रक्तदान

देवघर एम्स में भर्ती मरीज को थी रक्त की तत्काल जरूरत, सूचना मिलते ही बेंगाबाद से पहुंचकर स्वेच्छा से किया रक्तदान

बेंगाबाद/गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के करणपुरा पंचायत अंतर्गत बिजलीनाथन गांव निवासी नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर ने एक बार फिर मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने देवघर एम्स में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्तदान कर उसके इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर एम्स में इलाजरत एक मरीज को तत्काल दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों ने काफी प्रयास किए, लेकिन समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी। जैसे ही इसकी सूचना नवीन राज टाइगर को मिली, वे बिना देर किए देवघर एम्स पहुंचे और स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान किया।

बताया जाता है कि नवीन राज टाइगर इससे पहले भी कई बार स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद कर चुके हैं। उनका मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।

उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने युवाओं से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। नवीन राज टाइगर का यह कदम समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

रिपोर्ट: BNB ALL INDIA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!