
गिरिडीह। जिले के होनहार छात्र मुन्ना राणा ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जारी परिणाम के अनुसार, मुन्ना राणा ने 720 में से 596 अंक प्राप्त करते हुए 99.4261699 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11,280 प्राप्त हुई है। वे OBC-NCL (Central List) श्रेणी से हैं।

इस शानदार सफलता के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने मुन्ना राणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

मुन्ना राणा की उपलब्धि यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई मेहनत से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

BNB ALL INDIA NEWS परिवार की ओर से मुन्ना राणा को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।





